MP News : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर, कई स्थानों पर चरमराई व्यवस्था

Electricity contract and outsource workers strike : बिजली कंपनी के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल का आज पांचवा दिन है। मंगलवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे के साथ इनकी वार्ता रही विफल रही और कर्मचारी संगठन ने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। इनकी हड़ताल के कारण अब प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। इससे पहले मंगलवार कोबीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर विद्युतकर्मियों की हड़ताल को समाप्त कराते हुए उनकी मांगों का निराकरण करने की मांग की थी।

कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था प्रभावित

बता दें कि ये कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से हड़ताल पर हैं। इन मांगों में संविदा नियमितीकरण, आउटसोर्स का संविलियन, वेतन वृद्धि और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना शामिल है।  प्रदेश मे 19 हजार नियमित कर्मचारियों के साथ 45 हजार आउटसोर्स और 6 हजार संविदा कर्मचारी हैं। यूनाइटेड फोरम संगठन के नेतृत्व में हो रही हड़ताल का असर अब दिखने लगा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर बारिश होने के कारण लाइन फाल्ट और अन्य समस्याएं आ रही हैं और इसे दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी नहीं है। खासकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा परेशानी हो रही है। इधर राजधानी भोपाल में भी कई विद्युत सब स्टेशनों में कर्मचारी ना होने के कारण ताला डला हुआ है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।