भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया प्रेम और करुणा से चल रही है। चाहे जितनी बुराई हो लेकिन ये अच्छाई ही है जिस कारण संसार बना हुआ है। हम इन्हें मूलभूत मानवीय गुण मानते हैं। हर इंसान में प्रेम, दया, करुणा, सहानुभूति, समानुभूति के भाव होते हैं। यही भाव हैं जो एक मनुष्य को दूसरे से जोड़ते हैं, उसकी पीड़ा में सहायत बनते हैं। लेकिन ये गुण सिर्फ इंसानों में नहीं होते। गाहे बगाहे जानवर भी ऐसे उदाहरण पेश कर जाते हैं कि हम सुखद आश्चर्य से भर जाते हैं।
जापान में मिला करोड़ों साल पुराना रहस्यमय जीव!
आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। आम तौर पर कुत्ते बिल्ली को एक दूसरे का दुश्मन माना जाता है। ये हमेशा एक दूसरे की ताक में रहते हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ अलग दृश्य हैं। एक बिल्ली पानी में गिर गई है और बाहर आने के लिए छटपटा रही है। वो तमाम कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं निकल पा रही। पास में एक कुत्ता खड़ा है और मदद के लिए आगे आता है। बिल्ली बचने के लिए उसकी ओर हाथ बढ़ाती है।