मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। ऐसे में वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारे में बताया है। इस पोस्ट के बाद शहनाज गिल के फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।
जी हां शहनाज गिल ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह बॉलीवुड फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के अलावा बॉलीवुड की एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं। आपको बता दे, शहनाज गिल बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में बाद वह एक और फिल्म में नजर आएगी जो 2023 में थिएटर में रिलीज की जाएगी।
Dry Fruits Price : त्यौहार की तैयारियों में जुटा किराना बाजार, सूखे मेवों के आयात में हुई बढ़ोतरी, देखें दाम
आपको बता दे, शहनाज की आने वाली फिल्म में डांसर नोरा फतेही, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। इस फिल्म को साजिद खान फिल्म लेकर आ रहे हैं। दरअसल, 2018 में आए #Metoo एलिगेशन के बाद के बाद ये उनकी पहली फिल्म होगी। ये फिल्म पूरी कॉमेडी से भरपूर होगी साथ ही इस फिल्म को लेकर साजिद खान काफी जोश में है।
खास बात ये है कि इस फिल्म का नाम 100% है। इस फिल्म में 20% कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक, 20% कन्फ्यूजन, 20% एक्शन है। इस वजह से फिल्म 100 % है। इस फिल्म को लव, शादी, परिवार और जासूसों वाला बताया जा रहा है। ये दिलम 2023 की दिवाली तक रिलीज की जाएगी। इसको लेकर शहनाज ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि एक कॉमेडी पैक्ड एक्शन, म्यूजिक और स्पाइ से भरी रोलर कोस्टर हम आपको 100% एंटरटेनर की गारंटी देते हैं। दिवाली 2023 और भी बड़ी हो गई है। क्या आप तैयार हैं? .इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए है। लगातार शहनाज गिल को बधाइयाँ दे रहे हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस को पहली बार पंजाबी फिल्म हौंसला रख में देखा गया था। उसके बाद वह पहली बार सलमान खान की फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।