MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 3000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जाने बड़ी अपडेट

MPPEB

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट मध्य प्रदेश में MPPEB के उम्मीदवारों (MPPEB Candidates) के लिए बड़ी खबर है। जल्द 3000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। बता दें कि MPPEB ग्रुप 3 (MPPEB Group 3 Recruitment) के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board) द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया था। हालांकि कई विभागों में रिक्त पदों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। माना जा रहा है कि जल्द ही जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

MPPEB ने ‘ग्रुप 3 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पोस्ट संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022’ के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ जारी की है। MP ग्रुप 3 सब इंजीनियर भर्ती 2022 मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों की कुल 3,453 से अधिक रिक्तियों को भरना चाहता है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi