कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 46 फीसद DA वृद्धि-AICPI आंकड़े पर अपडेट, खाते में बढ़ेगी राशि

Kashish Trivedi
Published on -

7th pay Commission, DA Hike Update : इस साल के अंत तक केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को कई बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं। सरकार द्वारा इसकी घोषणा की जा सकती है। आगामी चुनाव को देखकर यह पूर्वानुमान जताया जा रहा है अगर ऐसा होता है तो एक तरफ जहां केंद्रीय कर्मचारियों के छमाही किस्तों में 4 फीसद के महंगाई भत्ते की वृद्धि शामिल रहेगी। इसके अलावा उनके फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं सरकार अन्य भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा 2004 से पहले निकले नोटिफिकेशन पर भर्ती हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने के लिए भी तैयारी की गई है।

महंगाई भत्ते में वृद्धि की तैयारी 

दरअसल मार्च महीने में कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की गई है। जिसके साथ ही उनके वर्तमान महंगाई भत्ते बढ़कर 42 फीसद हो गए हैं। अब एक बार फिर से उनके महंगाई भत्ते में इजाफा देखा जाएगा। नए कैलकुलेशन के साथ उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की तैयारी की जा रही है। जिसका लाभ कर्मचारियों को दिया जा सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi