भिंड, सचिन शर्मा। भिंड के लहार से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। दरअसल आज रात एक बजे के करीब कैलाश कुशवाह के टेंट हाउस में आग लग गयी। बताया जा रहा है कि आग लगने से तकरीबन लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। यह घटना लहार के मड़यापुरा बार्ड नंबर -11 की है। आग क्यों लगी अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। टेंट हाउस में लगी आग के पीछे अज्ञात कारण का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 1 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में तीन मवेशियों की भी आग से झुलसकर मौत हो गयी है। यह आग अचानक से लगी थी। रात के लगभग एक बजे की घटना मकान मालिक और आस पास के लोगो ने देखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फिर फायर बिग्रेड ने मौके पर आके आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक आग में हुआ बहुत नुकसान हो चुका था।