CUET UG-PG 2023 : यूजी परीक्षा के लिए फरवरी में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, UGC अध्यक्ष की बड़ी घोषणा, NEET-PG पर बड़ी अपडेट

CUET UG PG 2023 : यूजी पीजी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। दरअसल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि भी निर्धारित की गई है। इस मामले में यूजीसी प्रमुख ने जानकारी दी है। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार की माने तो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में होगी। वहीं परीक्षा मई के महीने में 21 से 31 तारीख के बीच आयोजित की जाएगी।

दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 7 मई को NEET जबकि 21 से 31 मई के बीच CUET UG की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संस्था द्वारा कैलेंडर जारी किया गया है जबकि जेईई मेन 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi