Rashifal 28 July : हरियाली अमावस्या पर 6 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, यात्रा, धन-धान्य में वृद्धि के योग, स्वास्थ्य में सुधार, जानें आज 12 राशियों का भविष्य

rajyog

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) की तिथि हिंदू धर्म में काफी शुभ मानी जाती है। यह अतिथि देवता पितर को समर्पित है। इसका बारह राशियों पर आज (Aaj Ka Rashifal 28 July 2022) विशेष प्रभाव रहेगा। बता दें कि इस बारे हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र होने के कारण सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र से सिद्धि और उसके बाद शुभ नाम के दो योग बनेंगे। इस दिन आंवला सहित जामुन चंपा अशोक वृक्ष सहित बेलपत्र और नीम का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार किस राशि (Zodiac) के लिए क्या है खास :-

मेष: आज बैंक लेनदेन बहुत सावधानी से करें। आज आपकी कई समस्याएं सुलझ जाएंगी और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। आप किसी सामाजिक या पारिवारिक मिलन में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपके नेटवर्क को बढ़ावा मिल सकता है। रचनात्मक कार्य करने वाले व्यक्तियों को आज विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप व्यावसायिक योजनाओं को सफल बनाने में सक्षम हो सकते हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi