Tourist Destination : दुनिया भर में घूमने की ऐसी कई सारी जगहें मौजूद है, जहां पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे रहस्यमई मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो समुद्र के बीच स्थित है। यह मंदिर 600 साल पुराना है। इस मंदिर की सुरक्षा जहरीले सांपों द्वारा की जाती है। इसका उल्लेख पौराणिक कथाओं में किया गया है।
भारत के साथ-साथ दुनिया भर में हिंदू धर्म के ऐसे प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है जिनकी मान्यता काफी ज्यादा है। भगवान का दीदार करने के लिए भक्त दूर-दूर से उन मंदिरों में जाते हैं। मंदिरों का चमत्कार और रहस्य भी लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है, आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में रहे हैं वह इंडोनेशिया में मौजूद है। चलिए जानते हैं उस मंदिर के बारे में –
जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया का सबसे प्रसिद्ध मंदिर बाली द्वीप पर समुद्र के बीच एक ऊंची चट्टान पर मौजूद है। इस मंदिर का नाम तनाह लोत है। यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए और यहां के रहस्य को जानने के लिए आते हैं। बता दें, यह मंदिर बाली के समुद्र तट पर बने 7 प्राचीन मंदिरों में से एक है। सातों मंदिरों में से हर एक मंदिर स्पष्ट दिखाई देता है।
इस मंदिर को बाली की पौराणिक संस्कृति के रूप में जाना जाता है। यहां हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। 15 वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण निरर्थ नाम के एक पुजारी द्वारा करवाया गया था। मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है। इसके सुंदरता से लोग खींचे चले आते हैं। इस मंदिर के सुरक्षा हजारों जहरीले सांपों द्वारा की जाती है। कथाओं के मुताबिक मंदिर से बुरी आत्माओं और घुसपैठियों को कोसों दूर रखा जाता है।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।