PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, 11वीं किस्त से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा लाभ

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के 12.53 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र की मोदी सरकार  (Modi Government) ने 11वीं किस्त के पहले ई-केवाईसी (e kyc Date extended) पूरी करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब किसानों मई 2022 तक ई केवायसी करवा सकते है।संभावना है कि पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त अप्रैल में जारी की जा सकती है।

इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 31 मार्च को होंगे नियमित, सैलरी में भी होगा इजाफा!

पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत लाभ पाने वाले किसानों की 11वीं किस्त के पहले e-KYC पर बड़ी अपडेट आई है।केंद्र सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य eKYC की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर दी गई जानकारी के अनुसार अब 22 मई 2022 तक eKYC पूरी की जा सकती है, पहले इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2022 थी। ध्यान रहे बिना eKYC के 11वीं किस्त नहीं मिलेगी। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है तो जल्द करवा लें वरना आपके खाते में 11वीं किस्त के 2000 रुपए ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)