Dewas News : भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलचंद वर्मा का निधन, पार्टी में शोक की लहर, सीएम सहित दिग्गजों ने जताया शोक

Madhya Pardesh News : मध्यप्रदेश भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व जनसंघ के संस्थापक सदस्य फूलचंद वर्मा (phoolchand verma) का आज मुम्बई में निधन हो गया। वर्मा देवास शाजापुर लोकसभा से 5 बार सांसद रहे है। वे इसके पूर्व प्रदेश के वित्त मंत्री भी रह चुके है। वर्मा के पुत्र राजेन्द्र वर्मा भी देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा से विधायक रह चुके है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे व मुम्बई के कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल के उपचाररत थे। वे आपातकाल के दौरान जैल भी गए थे। वर्मा के निधन का समाचार उनके पुत्र राजेन्द्र वर्मा ने ही ट्वीट कर दिया।

प्रदेश के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वर्मा के निधन की खबर मिलते ही मध्यप्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।सीएम शिवराज सहित प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा,संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा, केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा,गोपाल भार्गव,ओमप्रकाश सकलेचा,विश्वास सारंग,भूपेंद्र सिंह,लाल सिंह आर्य,तुलसीराम सिलावट,उषा ठाकुर,सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी,विधायक गायत्री राजे पँवार, आशीष शर्मा,मनोज चैधरी,पहाड़ सिंह कन्नौजे सहित कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, संजय शुक्ला,जीतू पटवारी ने भी श्रद्धांजलि दी।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”