इन दिनों लोग अंक ज्योतिष (Numerology) और ज्योतिष शास्त्र (Astrology) पर काफी ज्यादा भरोसा करते हैं। अपने जीवन के बारे में जानने के लिए लोग इन्हीं का सहारा लेते हैं। खैर इसमें काफी सारी बातें जो ज्योतिष द्वारा बताई जाती है या अंक ज्योतिष द्वारा बताई जाती है वह काफी हद तक सच होती है। ऐसे में लोग इस पर भरोसा भी करते हैं।
आज हम आपको तीन ऐसी तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें पैदा हुए लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनि देव हमेशा इन जातकों पर मेहरबान रहते हैं। इन्हें कभी भी अपने जीवन में बड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। यह लोग आसानी से बड़े-बड़े कार्यों को सफल बना देते हैं। आज हम आपको इन्हीं 3 तारीख को के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी 3 तारीख है जिनके लोगों पर हमेशा शनिदेव की मेहरबानी रहती है।
आपको बता दें अंको से जीवन का गहरा नाता होता है। ऐसे में 10 अंकों पर आप जन्मे में होते हैं, वह आपके जीवन के सारे राज खोल देते हैं। हम जिन तारीखों की बात कर रहे है वो है 8, 17, 26, दरअसल इन तारीखों पर जन्मे लोगों का जन्म मूलांक 8 होता है।
इन लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा इन पर बनी हुई रहती है। इस मूलांक के जातक हमेशा शांत, गंभीर और निश्छल, रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये किसी भी विषय को गहराई से सोचते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि ये लोग किस्मत से ज्यादा कर्मों पर भरोसा करते हैं। इन लोगों को सफलता भी जल्दी मिलती है।
इतना ही नहीं ये लोग अपनी सफलता पाने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग जो भी काम शुरू करते है उसे पूरा कर के ही मानते हैं। इन लोगों को दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता हैं। इन लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है। ये लोग थोड़े टिपिकल होते हैं। लेकिन इन पर हमेशा शनिदेव अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। लेकिन शनि ग्रह की तरह ही इनकी चाल भी धीरे होती है।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।