MPPEB Exam 2021 : ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) की Answer Key जारी, यहां करे डाउनलोड, जाने नई अपडेट

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPEB उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) ने ग्रुप 2 (सब ग्रुप -4) {MPPEB Group 2 (Sub Group-4} के पद पर भर्ती के लिए आंसर की (Answer key) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रुप 2 (सब ग्रुप -4) परीक्षा में शामिल हुए थे। वे MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट (Official website) यानी http://peb.mponline.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा। बोर्ड ने एमपी व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती के लिए 17 से 19 दिसंबर 2021 तक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi