MP Politics: राघौगढ़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराज ने भेदा राजा का किला

गुना, संदीप दीक्षित। केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के इलाके के राघोगढ़ पहुंचे। वहां पर दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक माने जाने वाले पूर्व विधायक स्व.मूल सिंह के पुत्र हीरेंद्र सिंह (Hirendra Singh joins BJP) ने सिंधिया के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव का बिगुल, शाम से लग सकती है आचार संहिता

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस (MP Congress) के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह को बड़ा झटका दिया है। राघोगढ़ में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व मूल सिंह के बेटे हीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पर सिंधिया ने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि स्व.मूल सिंह दादा का उपयोग केवल सीट खाली होने के समय किया जाता था। जब बेटे को विधायक बनाने की बारी आई तब मूल सिंह से हाथ जोड़ लिए गए।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)