DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, डीए में वृद्धि, 6 महीने के एरियर का होगा भुगतान, अगस्त महीने से मिलेगा लाभ! यह है कारण

DA Hike, Employees DA Hike, DA Arrears : अधिकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उन्हें महंगाई भत्ते के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महंगाई भत्ते को चार फीसद बढ़ाने की घोषणा की गई थी। हालांकि इसके लिए अभी भी आदेश जारी नहीं किए गए हैं। माना जा रहा था कि जून महीने में आदेश जारी होने के बाद अधिकारी कर्मचारियों को जुलाई से महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा सकता है।

महंगाई भत्ते में वृद्धि

हालांकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जून में महंगाई भत्ते में 4 फीसद बढ़ाने के आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे पहले सात लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारियों के लिए DA बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। वहीं जून महीने में आदेश जारी नहीं होने के बाद अब जुलाई महीने में भी कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए उन्हें अगस्त महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi