IMD Alert : 22 जनवरी तक UP सहित 12 राज्यों में बारिश, पंजाब सहित 5 में शीतलहर, कोहरा-कोल्ड वेव का ऑरेंज रेड अलर्ट, सक्रिय होगा 2 पश्चिमी विक्षोभ, जानें पूर्वानुमान

weather forecast

IMD Alert, Today weather Update : देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड सहित उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। शीत लहर के साथ घने कोहरे और शीतल दिन का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब ,उत्तर प्रदेश,। बिहार में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया। इन क्षेत्र में 6 दिन तक भारी ठंड और शीतलहर की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बंगाल सहित उड़ीसा और मणिपुर त्रिपुरा राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटे में मौसमी गतिविधि

  • मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के दौरान हरियाणा, राजस्थान के कई क्षेत्रों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली पंजाब आदि के राज्यों के कई क्षेत्रों में शीतलहर का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शीतल दिन की संभावना जताई गई है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के करीब आने से कई क्षेत्रों में तापमान में भी वृद्धि देखी जाएगी।
  • मध्य और पूर्वी भारत सहित उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में हवा की दिशा में भी बदलाव देखने को मिले हैं।
  • पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ियों पर अधिक बर्फबारी देखने को मिली थी। वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण ही बर्फीली ठंडी हवा का प्रचलन उत्तर-पश्चिमी हवाओं में निरंतर प्रभावित है।

मौसम प्रणाली 

  • देश के मौसम प्रणाली की बात करें तो 18 जनवरी की रात से पश्चिम हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद एक बार फिर से बर्फबारी और शीतलहर का दौर देखने को मिलेगा।
  • वहीं एक अन्य पश्चिमी देशों 20 जनवरी को सक्रिय होगा और पश्चिम हिमालय तक पहुंचेगा। जिसके कारण बर्फबारी और कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल, हरियाणा सहित दिल्ली में उत्तर प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी रहेगा।

राजधानी दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट

ठंड से दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कंपन शुरू हो गई है। दिल्ली में सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लोधी रोड में तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi