Falgun Month 2023 : फाल्गुन मास में आ रहे ये तीज त्यौहार, इस दिन है होली

Falgun Month 2023

Falgun Month 2023 : माघ मास की तरह है फागुन मास को बेहद शुभ माना गया है। फागुन मास में सभी शुभ कार्य किए जाते हैं। शादी व्याह से लेकर गृह प्रवेश और मुंडन तक के कार्य इस माह में किए जाते हैं। ख़ास बात ये है कि इस महीने में कई तीज त्यौहार पड़ते हैं जिनका हिन्दू धर्म में काफी ज्यादा महत्त्व माना जाता हैं। इतना ही नहीं फागुन मास में दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। साथ ही बुरे कर्मों से छुटकारा पाने के लिए स्नान करना अभी शुभ माना गया है। आज हम आपको फागुन मास के पड़ने वाले व्रत और त्योहार के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से तीज त्यौहार इस माह में आते हैं और फागुन की शुरुआत कब से हो रही हैं।

इस दिन से शुरू हो रहा फागुन मास –

फागुन मास की शुरुआत हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 फरवरी से हो रही है। ये 7 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान सभी शुभ कार्य करने की अनुमति रहती है। फागुन मास के बाद अष्टक लग जाता है जिसमें शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस बार फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि, फूलैरा दूज, आमलकी एकादशी, विजया एकादशी से लेकर होली तक के त्यौहार मनाए जाएंगे।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।