कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर दर्ज झूठे मामलों के विरोध में पूर्व CM दिग्विजय सिंह उतरेंगे सड़क पर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर एकतरफा और राजनीतिक विद्वेष की कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस ने प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोध समिति बनाई है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद देगी। समिति के गठन होने के बाद से ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर प्रदेश भर में भाजपा द्वारा दर्ज कराए जा रहे झूठे प्रकरणों से निपटने के लिए कांग्रेस कार्ययोजना बनाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें…. सरेआम दीवार पर बाथरूम करना युवक को पड़ा भारी, अपर आयुक्त ने लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

उसी बीच राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस की प्रशासनिक अत्याचार प्रतिरोधक समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों द्वारा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मामलों की भेजी गई सूची को पटल पर रखकर कार्य योजना बनाई गईं। समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बैठक के पूर्व संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा शासनकाल में परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई अत्याचार और अन्याय के खिलाफ हैं। जिनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए उनकी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ कमलनाथ को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने ये कमेटी बनाई हैं।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur