कर्मचारियों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, खाते में आएंगे 11000 तक रुपए

Employees Salary Hike-Anganwadi Workers Honorarium Hike : कर्मचारियों-आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए अच्छी खबर है। उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजा गया है। वहीं यदि प्रस्ताव को मान्य किए जाते हैं तो कर्मचारियों के वेतन बढ़कर ₹11100 तक पहुंच जाएंगे।

मानदेय को बढ़ाने की मांग

प्रदेशभर में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। दरअसल राज्य शासन से उनके मानदेय को बढ़ाने की मांग की जा रही है। आज हड़ताल का 22 वां दिन है। कोरबा, छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की वजह से लाखों हितग्राहियों को पोषण आहार वितरण की व्यवस्था बंद कर दी गई है। स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, वह हड़ताल वापस नहीं लेंगे।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi