टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिन पहले ही Oppo A97 से जुड़ी कई जानकारी सामने आई थी। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। कहा जा रहा है Oppo अपने इस बजट स्मार्टफोन को बहुत जल्द लॉन्च भी करने वाला है। बताया जा रहा है की यह स्मार्टफोन Oppo A96 का उतराधिकारी है। हाल ही में इसे चाइना टेलीकॉम वेबसाईट पर देखा गया है। वहीं इसके लीक हुए डिजाइन को देखकर इसके डिस्प्ले का पता लगाया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन 6.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 120hz रिफ्रेश रेट के साथ मोबाईल मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं इसके प्रोसेसर की बात करें मीडिया टेक डायमेनसीटी 810 यूजर्स को काफी बेहतरीन अनुभव दे सकता है। इसके दो स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे एक 8जीबी और दूसरा 12जीबी, इनकी कीमत भी अलग होगी। एंड्रॉयड 12 आधारित इस स्मार्टफोन में 5000mah की बैटरी उपलब्ध हो सकती है।
अब कैमरा की बात करें तो Oppo A97 में डुअल रियर कैमरा सेटआप उपलब्ध हो सकता है। बैक में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा हो सकता है। वहीं भारतीय करेंसी के हिसाब इसक कीमत 27000 रुपये हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अब इसके कीमत और कई फीचर्स का खुलासा अब तक नहीं किया है।
जर्मनी में Oppo और Oneplus दोनों ही चीनी कंपनी बैन हो चुकी है। दरअसल, नोकिया और Oppo-Oneplus में पेटेंट को लेकर लड़ाई थी। जुलाई 2021 को नोकिया ने भारत, फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी सहित एशिया और यूरोप के कई देशों में Oppo के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। नोकिया के मुताबिक ओप्पो नोकिया के मानक-आवश्यक पेटेंट का इस्तेमाल बिना लाइसेन्स के कर रहा था। हालांकि दोनों कंपनी ने 2018 को समझौता किया था, जो 2021 में खत्म हो चुका था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जर्मनी में Oppo और Oneplus दोनों कंपनी पर बैन लगा दिया है।
About Author
Manisha Kumari Pandey
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"