कांग्रेस की गाड़ी निकल चुकी, अब प्लेटफॉर्म खाली है – मंत्री सारंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है, उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश की सरकार का दिग्विजय सिंह का बंटाधार किया था, दिग्विजय समर्थक और कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल दिग्विजय की तर्ज पर नगर निगम में बंटाधार कर चुकी हैं, भोपाल की जनता को यह याद है, इसीलिये दिग्विजय सिंह भाग रहे हैं, कमलनाथ बैठक करे, दौरा करे या कुछ भी करे अब गाड़ी निकल चुकी है, कांग्रेस के लिये अब प्लेटफार्म खाली है, उसे म.प्र की जनता ने नकार दिया है।

यह भी पढ़ें…. Transfer: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, अब 10 जुलाई तक होंगे तबादले, जानें अपडेट

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही गांव से लेकर शहर तक जीतेगी, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि भाजपा में एक मन, एक मनत्वय, एक भाव, एक भावना से हर कार्यकर्ता जुटा हुआ है,
सभी 16 नगर निगम भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है, महापौर और पार्षद भी भाजपा का होगा, वही मंत्री सारंग ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आज प्रदेश पधार रहे हैं, जबलपुर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ सीकल सेल यूनिट के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित रहेंगे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भोपाल में BMHRC, एम्स और रेड क्रॉस का दौरा भी करेंगे।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur