Dhar News : पाइप में छुपे तेंदुए को निकालने के लिए 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Amit Sengar
Published on -

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में पाइप में घुसकर बैठे तेंदुए को करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया है। कुत्ते के 2 पिल्लों का शिकार करने के बाद वह उन्हें लेकर पाइप में घुस बैठा था। जैसे ही ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। साथ ही पाइप के एक सिरे पर पत्थर लगाकर उसे बंद कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया।

5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बता दें कि जिले के उमरबन विकासखंड के ग्राम लुन्हेरा ​​का है। वन विभाग टीम ने बताया कि इस क्षेत्र में तेंदुए नजर आते रहते हैं।​ करीब पांच घंटे से पाइप में बैठे तेंदुए को पकड़ लिया है। पाइप के सिरे पर जेसीबी से गड्ढा खोदकर पिंजरा लगाया गया था। तेंदुए की जांच कर देखा जाएगा कि कहीं चोट के निशान तो नहीं है। इसके बाद उसे मानपुर घाट के जंगल में छोड़ देंगे। कोई जनहानि नहीं हुई है। उसे ग्रामीणों ने परेशान कर दिया है, इसलिए काफी गुस्से में है। एक ग्रामीण जब पाइप के पास पहुंचा तो तेंदुए ने गुर्राते हुए झपट्टा मारने की कोशिश की थी।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”