शिव मंदिर पर गिरा बिजली का तार, आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल, अस्पताल में उपचार जारी, सावन सोमवार की पूजा कर रहे थे श्रद्धाल

rewa news

Rewa News : आज सावन का चौथा सोमवार है। ऐसे में सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं रीवा में सावन के चौथे सोमवार के दिन शिव मंदिर देवतालाब में भी भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी हुई है। आज करीब 3 हजार से ज्यादा भक्त इस मंदिर में मौजूद थे। इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से करंट की चपेट में आने से 12 लोग घायल हुए हैं। इन्हें जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन घायलों की हालत गंभीर है इन्हें संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मंदिर में अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत अच्छी थी इस घटना में इसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

दरअसल, लौर थाना क्षेत्र में आने वाले देवलताब मंदिर के शेड पर बिजली की लाइन का 11 KVA एक तार गिर गया। कुछ भक्त करंट की चपेट में आ गए। जिन भी श्रद्धालुओं ने लोहे की रेलिंग पकड़ी हुई थी वह सभी इस हादसे का शिकार हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। इस हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP विवेक सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रदीप पटेल विधायक मऊगंज ने बताया की चिंता की कोई बात नहीं है एक बड़ा खतरा टल गया। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading

About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।