भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के लिहाज से आज एक अच्छी खबर सामने आई है। कभी पिछड़ा और गरीब प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। मध्य प्रदेश की पिछले कई वर्षों में राष्ट्रीय स्टार की योजनाओं में अवार्ड मिले हैं। आज एक बार फिर मध्य प्रदेश को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड मिला है। बड़ी बात ये है कि ये अवार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिया गया (PM Narendra Modi gave award to MP) है।
मध्य प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban)में बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड श्रेणी में देश में दूसरा स्थान (MP got 2nd position in Best Performing State Award category in PMAY (Urban)) मिला है। इसके साथ ही “पीएमएवाय अवार्ड्स-2021 : 150 डेज चेलेंज’’ में मध्य प्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 8 श्रेणी में अवार्ड प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजकोट (गुजरात) में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉनक्लेव में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का अवार्ड प्रदान किया। इस दौरान केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मप्र के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव और स्टेट मिशन डायरेक्टर सतेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।