मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड (Bollywood) के बिंग ह्यूमन सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। दरअसल, सलमान खान को बीते काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में वह अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस स्टेशन कमिश्नर से मिलने के लिए गए थे। तब उन्होंने अपने पास बंदूक रखने के लिए लाइसेंस की अर्जी दी थी। जिसके बाद अभी हाल ही में उनसे जुड़ी एक खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सलमान खान को आत्मरक्षा के लिए बंदूक रखने का लाइसेंस मिल गया है। इसकी जानकारी मुंबई के एक सीनियर पुलिस अफसर ने दी है। जानकारी के मुताबिक, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान और उनके पिता सलीम खान जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से ही वह सुरक्षा के बीच रह रहे हैं।
दरअसल, सलमान खान और उनके पिता को धमकी देने वाला शख्स गैंगस्टर लॉरेंस है, उसने ही दोनों को धमकी वाला खत लिखा था। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने बताया है कि सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये लाइसेंस तब छपा था जब सलमान खान हथियार लाइसेंस आवेदन के लिए मुंबई कमिश्नर से मुलाकात करने गए थे।
एक अधिकारी द्वारा बताया गया है कि लाइसेंस मिलने के प्रक्रिया के चलते पहले फाइल को पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में वेरिफाई के लिए भेजा गया था। ऐसे में पहले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई थी। जब ये सब जांच पूरी हो गई तब पुलिस मुख्यालय ने इस फाइल को मंजूरी दे दी। सलमान खान के प्रतिनिधि ने ये लाइसेंस पुलिस मुख्यालय से प्राप्त किया। दरअसल, जून से ही सलमान खान और उनके पिता की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई थी।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।