MP Corona: 5 दिन में 80 से ज्यादा मामले, पिछले 24 घंटे में 6 पॉजिटिव, एक्टिव केस 100 पार

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में अक्टूबर के आखरी में कोरोना की रफ्तार में कमी आई है।30 अक्टूबर 2021 को सिर्फ 6  नए प्रकरण सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 107 हो गई है। वही राहत की खबर ये है कि 11 स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे और मप्र में संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत  के साथ रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है। शनिवार 30 अक्टूबर को मिले 6 केसों में भोपाल में 4 और इंदौर-बैतूल में एक एक मामला मिला है।  इंदौर की तुलना में भोपाल में लगातार केसों के मिलने का सिलसिला जारी है।

MP Board : 12वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, संशोधित ब्लूप्रिंट जारी, देखे यहां

प्रदेश में अक्टूबर के 29 दिन में प्रदेश में 301 पॉजिटिव में से 123 तो सिर्फ भोपाल में केस मिले है, हालांकि 106 मरीज ठीक भी हुए हैं।इस दौरान 2 बार 11 पॉजिटिव, 1 बार 8 और 12 बार 4 से ज्यादा केस सामने आए है। वर्तमान में भोपाल में 41 एक्टिव केस हैं।प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 832 लोग संक्रमित हुए। इनमें 7 लाख 82 हजार 195 स्वस्थ हो चुके है। वहीं, 10 हजार 524 की मौत हो चुकी है।इसके पहले 29 अक्टूबर को 10, 28 अक्टूबर को 19, 27 अक्टूबर को 20, 26 अक्टूबर को फिर 27, 25 अक्टूबर को 8, 24 अक्टूबर को 9, 23 अक्टूबर को 9, 22 अक्टूबर को 11, 21 अक्टूबर को 9, 20 अक्टूबर को 12  नए केस (MP Corona active Case) मिले थे।यानि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में 100 से ज्यादा केस मिले है, जो कि बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)