नीमच- दिग्विजय सिंह ने BJP पर फिर उठाए सवाल कहा- पैसा देकर बरसाए जाते हैं पत्थर

नीमच, कमलेश सारडा। हमेशा सनसनीखेज बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर एक बार चोंकाने वाला बयान दिया है हालांकि उन्होंने जानकारी की सत्यता की खुद जांच करने की भी बात कही है। नीमच जिले के दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने बीते दिनों में हुई साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर कहा कि उन्हें ऐसी सूचनाएं मिली है कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिकवाए जाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इसकी सत्यता की जांच करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…. कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, 30 अप्रैल तक पूरा करें यह काम, प्रमोशन-सैलरी-अप्रेजल रिपोर्ट में मिलेगा लाभ

भाजपा और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब भाजपा और जनसंघ के लिए कार्यकर्ता साइकिल से चने साथ बांधकर प्रचार किया करते थे आज वे सब हाशिये पर धकेल दिए गए हैं अब भाजपा और सरकार केवल ठेकेदारों की हो गई है। शराब, रेत और दुनियाभर के ठेकेदार सरकार और भाजपा में हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गांधीसागर में श्रमिकों को मछली का ठेका दिया जबकि भाजपा सरकार ने मजदूरों को बाहर कर हर काम ठेकेदारों के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा सरकार खुलेआम भेदभाव कर रही है संविधान का कहीं पालन नहीं हो रहा। बीते दिनों नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जुलूस में तलवार लहराने के मामले में भी उन्होंने सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जिले के मोड़ी माता गांव में सुबह प्रभातफेरी निकाली इसके बाद विभिन्न गांवो में कार्यकर्ताओं के अलावा किसान, श्रमिकों से संवाद भी किया और सभाएं भी ली।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur