MP EOW Raid : बिशप पीसी सिंह के ठिकानों पर EOW का छापा, सामने आई बड़ी गड़बड़ियां

Kashish Trivedi
Published on -

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। ईओडब्ल्यू मध्य प्रदेश (MP EOW Raid) ने आज जबलपुर में बिशप पीसी सिंह (Bishop PC Singh) चेयरमैन द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, जबलपुर डायोसिस के निवास और कार्यालय पर अपराध से संबंधित दस्तावेजों की तलाशी के चलते छापेमार कार्यवाही की। ईओडब्ल्यू (Eow) को शिकायत में पीसी सिंह द्वारा पद का दुरुपयोग कर बड़ी गड़बड़ियां करने की जानकारी मिली थी।

उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह की अगुवाई में ईओडब्ल्यू की टीम आज बिशप पीसी सिंह चेयरमैन द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च आफ नॉर्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के ठिकानों पर पहुंची। बता दे ईओडब्ल्यू को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें लिखा गया था कि पीसी सिंह ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपए का हेरफेर और गबन किया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi