IMD Alert : कई राज्य में जल्द दस्तक देगा मानसून, 19 राज्य में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में प्री-मानसून से बदला मौसम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कई राज्य में बारिश (rain) का दौर शुरू हो गया है। दरअसल IMD Alert के मुताबिक मानसून (monsoon 2022) की सक्रियता अब दिखने लगी है। उत्तर भारत में भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान पंजाब सहित कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन सामान्य हो गया है। वहीं अब किसी भी क्षेत्र में हीटवेव की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

वहीं राजधानी दिल्ली में भी तापमान में 2 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वही कल से एक बार फिर राज्य में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। जबकि उत्तर भारत में भी अब मानसून का असर दिखेगा लखनऊ में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार से इन क्षेत्रों में बूंदाबांदी का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi