MP Corona : 24 घंटे में मिले 1388 पॉजिटिव, भोपाल इंदौर में सबसे ज्यादा केस, एक्टिव केस 13 हजार के करीब

dewas

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना (MP Corona) की रफ्तार कम हो गई है। दरअसल आए दिन कोरोना मामले में कमी देखी जा रही है। हालांकि राजधानी भोपाल (bhopal corona) और इंदौर (Indore corona) में केस मिलने का सिलसिला जारी है। 16 फरवरी 2022 रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1388 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 12993 रह गई है।

नवीन जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में वर्तमान में संक्रमित दर 1.8% रह गया है जबकि रिकवरी रेट (recovery rate) 96.70% पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि आज 3088 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। प्रदेश के चार मुख्य शहर ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर और भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है। इंदौर भोपाल में 100 से अधिक पॉजिटिव मरीज मिलने से फिलहाल नाइट कर्फ्यू को जारी रखा गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi