भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है।इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में स्थिति गंभीर हो चली है। एक्टिव केस 70 हजार के करीब (MP Corona Active Case) पहुंच गए है। आज 24 जनवरी 2022 को 52 जिलों में 10550 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 6 की मौत हो गई।इनमें चार इंदौर, एक भोपाल और एक जबलपुर में है। राहत की बात ये है कि 7822 मरीज ठीक हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और रिकवरी रेट 90.81% है।
GOOD NEWS: कर्मचारियों को अब ऐसे मिलेगी हर महीने पेंशन की राशि, जानें ताजा अपडेट
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,550 नए केस आए हैं, जबकि 7822 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और एक्टिव केस की संख्या 69,893 है। वर्तमान में कोरोना का रिकवरी रेट 90.81% है। पिछले 24 घंटे में 80,876 टेस्ट हुए हैं।इंदौर में BA.2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन से शहर में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 6 बच्चे भी हैं।