IMD Alert : दुर्गा पूजा में 17 राज्यों में भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, निम्न दाब-डिप्रेशन का असर शुरू, गरज चमक आंधी की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

IMD

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मौसम (weather update) एक बार फिर से बदलाव शुरू हो गया। IMD Alert ने 4 अक्टूबर के बाद देश की राजधानी सहित कई अन्य राज्यों में बारिश (heavy rain) से मौसम तरबतर रहेगा। बिहार झारखंड उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के क्षेत्र के डिप्रेशन(depression)  में बदलने की संभावना जताई गई है। चक्रवात नोरू के कारण बंगाल की खाड़ी भी एक डिप्रेशन का निर्माण हो रहा है।

जिसके जल्द ही उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में राजधानी दिल्ली सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। राजधानी दिल्ली में 4 अक्टूबर से एक बार फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिले बारिश से तरबतर होंगे। बिहार और झारखंड में सोमवार को भारी बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हफ्ते के अंत तक बिहार झारखंड बंगाल और उड़ीसा में बारिश का कहर जारी रहेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi