Highest Mountain In India : भारत अपनी विविधताओं के चलते दुनिया भर में अलग ही पहचान रखता है। यहां की संस्कृति, इतिहा, ऐतिहासिक इमारतें, घूमने फिरने की जगह या फिर स्वादिष्ट व्यंजन हर किसी चीज की दुनिया भर में चर्चा की जाती है। विविधताओं से भरे देश में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। देश के लोग तो यहां के टूरिस्ट स्पॉट पर जाते ही हैं।
विदेशी सैलानी भी खास जगहों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं, जिनमें कुछ इमारतें और स्मारक भी शामिल है। आज हम आपको भारत की कुछ पहाड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद प्रसिद्ध होने के साथ सुंदर और आकर्षित भी है। उन्हें भारत के सबसे ऊंचे पहाड़ों में गिना जाता है। अगर आप पहाड़ों की सैर करने के शौकीन है तो आपको वाकई मजा आएगा और आपकी लाइफ एडवेंचर से भर जाएगी। यहां आप ट्रेकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
पहाड़ों पर घूमना किसी जन्नत की सैर से कम नहीं है। सबसे ज्यादा पर्यटक कोको एडवेंचरस लाइफ जीने में मजा आता है। ऐसे में वह अधिकतर ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। अगर आप ही ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं तो इन ऊंचे पहाड़ों की सैर कर सकते हैं।
कंचनजंघा पहाड़
कंचनजंघा पहाड़ को भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माना जाता है। यह विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पहाड़ है। जिसकी ऊंचाई 8588 मीटर है। यह पहाड़ सिक्किम में मौजूद है। यहां सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए आते हैं और ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। हालांकि यह थोड़ा एडवेंचरस है। लेकिन यहां के नजारे देखने लायक है।
नंदा देवी
नंदा देवी पर्वत भारत का दूसरा और विश्व का 33वां सबसे ऊंचा पहाड़ है। यह नेपाल की सीमा पर मौजूद है। यहां घूमने के लिए और यहां के नजारे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।
कैमेट पर्वत
कैमेट पर्वत उत्तराखंड राज्य का सबसे ऊंचा और भारत का तीसरा सबसे ऊंचा पहाड़ है। यह कई चोटियों से घिरा हुआ है। यहां के नजारें देखने के लिए पर्यटक दूर से आते हैं। यहां कई सारी एडवेंचर एक्टिविटी का लुफ्त भी उठाया जा सकता है।
सेजर कांगरी
सेजर कांगरी पहाड़ भारत की पांचवी सबसे ऊंची चोटी है। यह जम्मू कश्मीर की काराकोरम रेंज में स्थित है। यहां के नजारे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यह ट्रैक ट्रेकिंग के लिए फेमस है। आप भी यहां ट्रेकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।