Chhatarpur News : खेत में चारा लेने गई महिला के साथ बलात्कार

Indore Crime News

Chhatarpur Rape News : महिला के साथ छेड़छाड़, पीछा करने, शादी का झांसा देकर यौन शोषण और बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के मामले आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजार से आ रहा है जहाँ खेत में चारा काट रही 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां उक्त पीड़ित महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना बिजावर थाना क्षेत्र के अलपुरा गांव की है। जहां महिला पडोस के खेत पर चारा काट रही थी। तभी गांव के ही युवक ने मौका पाकर जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”