दिवाली आने से पहले इन पौधों से सजाएं अपना घर, धन की होगी वर्षा

Diwali Vastu 2024: इस साल दिवाली के मौके पर, यदि आप अपने घर को सजाने के साथ-साथ धन और समृद्धि को आकर्षित करना चाहते हैं, तो कुछ खास पौधों को घर में लगाना अत्यंत लाभकारी हो सकता है।

Diwali Vastu 2024: हिंदू धर्म में दिवाली को दीपों का पर्व माना गया है। जिसे हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख समृद्धि और धन-धान्य की कामना की जाती है।

दिवाली से पहले कई लोग अपने घर की सजावट के साथ-साथ ऐसे पौधे भी खरीदते हैं। जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपने आशीर्वाद से घर को शुभ समृद्धि धन-धान्य खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। इस आर्टिकल में हम उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दिवाली से पहले घर में लगाना बेहद लाभकारी माना गया है।

मनी प्लांट

आजकल ज्यादा घरों में मनी प्लांट देखने को मिलता है, जो की एक बेहद लोकप्रिय और आसानी से पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से न केवल खुशहाली आती है। बल्कि यह धन की कमी को भी दूर करता है। दिवाली के आने से पहले घर में मनी प्लांट लगाने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। जिस घर में मनी प्लांट होता है, वहां लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार होता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है और इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है और इसे माता लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। दिवाली आने से पहले घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। यह पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि से सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

स्नेक प्लांट

घर के मुख्य द्वार पर सर्पगंधा जिसे स्नेक प्लांट भी कहा जाता है। इस पौधे को लगाने से बुरी ऊर्जा समाप्त होती है। साथ ही साथ यह सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप अपने व्यवसाय में तरक्की की इच्छा रखते हैं तो दिवाली से पहले इस पौधे को अपने घर, ऑफिस या फिर दुकान में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।


Other Latest News