World Earth Day 2024: दुनियाभर में 22 अप्रैल को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस के रूप मनाया जाता है। लोगों को पृथ्वी के बारे में बताने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। धरती जो इंसान के साथ साथ करोड़ों जीव जंतु और वनस्पतियों का भी घर है, लेकिन अपनी आवश्यकताओं के लिए उसे कई तरह के नुकसान पहुंचा रहा है। जिसका परिणाम स्वरूप प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। लोगों को पृथ्वी और प्रकृति के महत्व के के बारे में जागरूक करने के लिए ही इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई।
पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का इतिहास
साल 1969 में पहली बार यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार रखा था, लेकिन उस समय इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान करना था। उसके बाद 22 अप्रैल 1970 को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसके बाद 1990 में डेनिस हेस ने विचार रखा कि इस दिन को पूरी दुनिया मनाएं। पहली बार 141 देशों ने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया। आज के समय में कुल पृथ्वी दिवस कुल 190 देशों में मनाया जाता है।