भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हो रहा है। तापमान में गिरावट के साथ बादल छाए हुए है। वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है।मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 13 अप्रैल 6 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कर्मचारियों को फिर मिलेंगे 2 बड़े तोहफे! 20000 से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 13 अप्रैल 2022 को छतरपुर, सतना, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा और दमोह जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन रीवा, सतना, नौगांव,खजुराहो और दमोह लू का असर रहा।