Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण आज, 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है (Surya Grahan 2022) और ये भारत सहित विश्व के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। सूर्य ग्रहण की वजह से इस बार गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। भारत में इसका सूतक सुबह 4 बजे से शुरु हो गया है लेकिन इसका प्रभाव शाम शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। ये ग्रहण काल शाम 6 बजकर 9 मिनट तक चलेगा। ग्रहण लगने के बारह घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो चुका है।

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस आज, जैन समाज मना रहा है मोक्ष कल्याणक पर्व

दिवाली के बाद आज के सूर्य ग्रहण आंशिक है और ये दुर्लभ संयोग बना है कि दिवाली के साथ ही सूर्य ग्रहण लगा है। अब 10 साल बाद ऐसा संयोग साल 2032 में बनेगा। दिल्ली, बंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा सहित कुछ स्थानों पर ग्रहण दिखाई देगा। सूर्यग्रहण के कारण इस बार अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा (Govardhan puja) आज नहीं मनाई जा रही है। 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी और इसके एक दिन बाद 27 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। आज इस दौरान किसी तरह की पूजा पाठ नहीं होगी और मंदिर भी बंद रहेंगे।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।