MP News : मध्य प्रदेश में बीजेपी बूथ विस्तारक अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ, बाइक से पहुंचे वीडी शर्मा

BJP booth expansion campaign 2 : 14 मार्च से बीजपी का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की शुरूआत हुई। इसका शुभारंभ करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीजी के सपनों को साकार कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान अगले दस दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन द्वारा तय किए गए 22 कार्यों को पूर्ण करेंगे।

बूथ विस्तारक अभियान 2.0  का शुभारंभ करने के लिए वीडी शर्मा मध्य विधानसभा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के साथ बाइक से बूथ पर पहुंचे। उनके साथ और भी कई नेता कार्यकर्ता भी बाइक पर सवार होकर निकले। इस अवसर पर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ‘बूथ विस्तारक अभियान-2 एक बहुआयामी अभियान है। अभियान-1 में हमने डिजीटल बूथ बनाने का अभियान लिया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने देश में एक इतिहास बनाया। आज हम 14 से 24 तक मध्यप्रदेश की पूरी भारतीय जनता पार्टी बूथों पर होगी। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी का बूथ जीतने का जो संकल्प है प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर लेकर आना, इस प्रकार के कामों के साथ बूथों को सशक्त बनाना है। यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री, कैबिनेट के मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सभी सांसद-विधायक भी बूथ पर जाएंगे। पूरी भारतीय जनता पार्टी ‘चलो बूथ की ओर’ नारे के साथ बूथ पर पहुंच रही है। इन 10 दिनों में प्रधानमंत्री जी के सपने को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।’


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।