व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी रहा, आज गुरुवार को जब शेयर मार्केट खुला तो लुढ़क कर खुला। बाजार खुलते ही Sensex और Nifty दोनों धड़ाम से गिर पड़े।
आज गुरुवार 07 April 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 07 April 2022) ओपन हुआ तो गिरावट के साथ ही ओपन हुआ, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 292.65 अंक की गिरावट के साथ 5931776 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 76.00 अंक की गिरावट के साथ 17731.70 अंक के स्तर पर खुला।
आपको बता दें कि बुधवार 06 अप्रैल 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो सेंसेक्स 398.12 अंक की गिरावट के साथ 59778.38 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 109.20 अंक की गिरावट के साथ 17848.20 अंक के स्तर पर खुला। इससे एक दिन पहले मंगलवार 05 अप्रैल 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market) ओपन हुआ था तब Sensex 65.10 अंक की गिरावट के साथ 60595.70 अंक के स्तर पर खुला था और Nifty 16.04 अंक की गिरावट के साथ 18570.10 अंक के स्तर पर खुला था।
ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर बाजार का रुख लाल निशान की तरफ ही रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 295.40 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 59315.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.50 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 74.90 अंक की गिरावट के साथ 17732.75 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 0.42 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।