Dhar News: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर निकली वाहन रैली, विधायक उमंग सिंघार भी हुए शामिल

Sanjucta Pandit
Published on -

Dhar News : मध्य प्रदेश के धार जिले में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वाहन रैली भी निकाली गई। जिसका गंधवानी विधायक उमंग सिंघार भी इस आयोजन का हिस्सा बने। इस दौरान उमंग सिंघार ने कहा कि भगवान श्रीराम को लंका तक पहुंचाने वाले आदिवासी ही थे। वहीं, उन्होंने हनुमान जी को आदिवासी बताया।

कहानीकारों ने किया भ्रमित

आगे उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को लंका तक पहुंचाने वाली वानर सेना नहीं थी बल्कि भगवान श्री राम को लंका तक आदिवासियों ने पहुंचाया। भगवान श्री हनुमान आदिवासी है। कहानीकारों ने लोगों को भ्रमित करने का काम किया है। हम बिरसा मुंडा के वंशज है, टांटिया मामा के वंशज हैं, हनुमान के वंशज हैं।

Continue Reading

About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।