Rashifal 13 December 2022 : मेष-मिथुन-वृश्चिक-कन्या को पदोन्नति, नौकरी, निवेश में लाभ, सिंह-धनु क्रोध पर नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal

Rashifal 13 December 2022 : आज के ग्रहों की बात करें तो मेष राशि में राहु, मंगल वक्री अवस्था में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। तुला राशि में केतु बैठे हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और शुक्र धनु राशि में बैठे हैं जबकि शनि मकर राशि में बैठे हुए हैं। गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल :-

मेष : मेष राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा हैं। जिसके कारण भौतिक सुख समृद्धि में वृद्धि की संभावना है। कर्क का चंद्रमा मन को प्रसन्न रखेगा। घर में कलाकारी सृष्टि का निर्माण हो रहा है। सफलता पाने के लिए विचारों को बदलना आवश्यक है। संपत्ति के सौदे अच्छे लाभ देंगे। लेक्चर और सेमिनार से आपके ग्रोथ को नए आइडियाज मिलेंगे। लंबित कार्य को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi