जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश (MP) में Jabalpur ईओडब्ल्यू (Jabalpur EOW) द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। 16 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक अशोक साहू के घर EOW की दबिश पड़ी है। 6:00 बजे आरोपियों के निवासी धन्वन्तरी नगर, जबलपुर में EOW के मनजीत सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा सर्च कार्रवाई की जा रही है। प्राध्यापक अशोक साहू और उनकी पत्नी प्राध्यापक तृप्ति गुप्ता पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
EOW में लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद 16 मार्च को सुबह 6:00 बजे प्राध्यापक अशोक साहू के घर टीम की दस्तक हुई है। अब तक की जांच में पाया गया है कि कुल वैध संपत्ति से उनके पास 3 करोड़ 15 लाख 13 हजार 308 रुपए है। जबकि इसी अवधि में उन्होंने कुल 5 करोड़ 44 लाख 22 हजार 521 रुपए की संपत्ति अर्जित और व्यय की है।
वही प्रारंभिक जांच में EOW ने पाया है कि वैध स्रोत के अलावा 72% अधिक संपत्ति अर्जित और व्यय की गई है। जिसके बाद प्राध्यापक अशोक साहू और अध्यापक तृप्ति गुप्ता पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। बता दें कि प्राध्यापक डॉक्टर गुप्ता ने पूर्व में Medical University में examination controller के चार्ज में अपनी सेवा दी है। वहीं जांच अभी जारी है।
अब तक की मिली संपत्ति में LIC में निवेश ₹5 लाख 68 हजार 256 रुपए का, जबलपुर में भूखंड क्रमांक 54, COD कॉलोनी, जबलपुर, भूखंड क्रमांक MIG-516 मेन रोड, धन्वन्तरी नगर जबलपुर, भूखंड क्रमांक MIG 517 मेन रोड धन्वन्तरी नगर जबलपुर में एक करोड़ 56 लाख 90 हजार 944 रुपए की कुल भूखंड सहित इन पर भवन निर्माण के लिए किया गया खर्च 2 करोड़ 34 लाख 53 हजार 208 रुपए है। फिलहाल EOW की कार्रवाई जारी है।