कर्मचारियों की बड़ी खबर, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 2015 से होगा DA, ग्रेड पे-बेसिक पे का भुगतान, 3 महीने में खाते में आएंगे रुपए

Kashish Trivedi
Published on -

Employees, Employees DA, Home guard Basic pay : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि कर्मचारियों को बेसिक पे, ग्रेड पे सहित उनके महंगाई भत्ते और अन्य भत्ते का लाभ दिया जाए। इसके लिए सरकार को 3 महीने का समय दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के खाते में 40000 से 50000 तक की राशि देखी जाएगी।

आदेश का पालन करने के लिए 3 महीने का समय 

राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस अनूप ढांड की एकलपीठ ने होमगार्ड समन्वय समिति जिला जयपुर की याचिका पर महत्वपूर्ण फैसलों से राजस्थान की सरकार और होमगार्ड डीजी को निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार वर्ष 2015 से होमगार्ड को बेसिक पे, ग्रेड पे सहित उनके और वाशिंग भत्ते का लाभ दिया जाए। वही अदालत द्वारा राज्य सरकार को आदेश का पालन करने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi