Shivpuri News : कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा, पढ़े पूरी खबर

Shivpuri Congress News : शिवपुरी जिले में कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। इस मौके पर पूरे शहर के मुख्य चौराहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन गांधी आश्रम पर किया गया।। तिरंगा यात्रा का आयोजन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान दिवस के रुप में मनाया जाएगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का कहना है कि बीजेपी द्वारा संविधान का अपमान कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने के लोकतंत्र और जनादेश विरोधी कृत्य के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने की घोषणा की थी। भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश की जनता की चुनी हुई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को धनबल और खरीद-फरोख्त करते हुए विगत दो वर्ष पूर्व 20 मार्च को गिरा दिया था।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”