Ashoknagar : देव प्रबोधिनी एकादशी आज, मंगल प्रभातफेरी और दिव्यघोष के साथ देवों को जगाया

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। भारतीय सनातन संस्कृति में वैदिक काल से देव प्रबोधिनी एकादशी का बड़ा महत्व है। 4 माह के शयन के बाद आज से देवप्रबोधन हो जाता है। साथ ही चार माह चतुर्मास से बंद हुए सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। इस त्यौहार को अशोकनगर शहर में मंगल प्रभात फेरी के रूप में मनाया जाता है।

ये भी देखें- देव उठनी ग्यारस: चार माह बाद नींद से जागेंगे भगवान विष्णु, भूल कर भी ना करें ये काम


About Author
Lalita Ahirwar

Lalita Ahirwar