1 करोड़ कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, सितंबर में खाते में बढ़ेगी राशि, 4 प्रतिशत DA वृद्धि पर नई अपडेट

cpcc

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार केंद्रीय 7th pay commission कर्मचारियों को सितंबर में बड़ा तोहफा देगी। दरअसल उनको एक साथ तीन खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि सबसे बड़ी जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसद की बढ़ोतरी (DA Hike) देखने को मिलेगी। सितंबर महीने में मोदी सरकार इसको लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। इससे पहले कई राज्य सरकार द्वारा डीए बढ़ाकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान किया गया है।

दरअसल जून AICPI इंडेक्स के मुताबिक 129.2 अंक रिकॉर्ड किया गया। जिसके कारण महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। इससे पहले कर्मचारियों के डीए में 4 फीसद की बढ़ोतरी की जगह 6% की वृद्धि के अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि यदि कर्मचारियों के डीए में 4 फीसद की वृद्धि होती है तो उनका डीए बढ़कर 38 फीसद हो जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi