MP News: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जारी हुए ये निर्देश, 7 जनवरी से करना होगा पालन

Pooja Khodani
Published on -
Aam-Aadmi-Party-launches-Free-App-to-prevent-rigging-in-elections

MP Employee news: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों की अटेंडेंस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लगाने का फैसला किया है।इस संबंध में स्वास्थ्य आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है और एक सप्ताह में इस पर अमल कराने के निर्देश सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन को दिए हैं।

दरअसल, वर्तमान में मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लगती है। अब चिकित्सा विभाग ने भी सभी कर्मचारियों की अटेंडेंस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लगाने के निर्देश दिए है। इसके तहत सभी कर्मचारियों का जीपीएस रिकॉर्ड रहेगा, जिससे डॉक्टरों की उपस्थिति के साथ उनकी लोकेशन का भी पता चल जाएगा।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)