कटी पतंग बनी युवक के लिए जानलेवा

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास में एक युवक के लिए कटी पतंग लूटना जानलेवा बन गया। पतंग लूटने के दौरान युवक छत से गिर गया, परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका, युवक की मौत हो गई। युवक को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक शुक्रवार को मकर संक्रांति पर पतंग लूटने के लिए बिल्डिंग की छत पर चढ़ा था। इसी दौरान शेड टूटने से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोग उसे गंभीर घायल अवस्था में देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी स्थिति को देखकर प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रैफर किया। जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. इन पदों पर निकली भर्ती, वेतन 50 हजार के पार, 27 जनवरी से पहले करें आवेदन, जाने पात्रता और नियम

20 साल का चेतन भास्कर शुक्रवार को मकर संक्रांति पर शाम करीब 6 बजे मुखर्जी नगर में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान कटी पतंग को लूटने के लिए वह एक गार्डन की बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया। बताया जा रहा है की बिल्डिंग कई सालों से बंद पड़ी थी, चेतन इसी बिल्डिंग के शेड पर चढ़ गया, इसी दौरान शेड टूटा और वह नीचे फर्श पर गिर गया। आसपास के लोग दौड़े। बिल्डिंग के गेट का ताला तोड़ा और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल गए, गंभीर हालत के चलते उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur