भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, सार्वजनिक मंच से की ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी

SHAJAPUR NEWS : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आरोप-प्रत्यारोप में नेताओं की भाषाएं भी अमर्यादित होने लगी है। ऐसे ही बिगड़े बोल शाजापुर के पूर्व भाजपा विधायक अरूण भीमावद के सामने आएं है जिसमें वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं। भाजपा के इस पूर्व विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगा दिया। कालापीपल के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी को चेतावनी देते हुए कहा- कितना भी घूम ले इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा विधायक के बिगड़े बोल पर विधायक कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया और कहा पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के आपको नामर्द नेता कह रहे हैं। इसके ऊपर सिंधिया जी क्या कहना चाहते हैं, उनके समर्थक क्या कहना चाहते हैं। किस प्रकार से उनकी इज्जत है या बेज्जती है, ज्योतिरादित्य सिंधिया बताएं।

भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने क्या कहा जरा सुनिए-
हमारे कार्यकर्ताओं में भी जोश आया, इस सरकार को गिरना चाहिए। कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया जो नामर्द जो कांग्रेस का नेता था, उस समय उनको भगवान सद्बुद्धि दे वो कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आ जाएं, इससे हमारी भावनाएं भी बढ़ी। ईश्वर ने हमारी बातों को सुना, जनता की आवाज को सुना, कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना, तो दिग्विजय सिंह का भी मन कहीं ना कहीं जो वहां प्रताड़ित था, उन्होंने भी फैसला लिया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुणाल चौधरी को चेतावनी देता हूं, तू कितना ही घूम ले इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है।

Continue Reading

About Author
Avatar

Sushma Bhardwaj